फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठगों के झांसे में आए, 1.7 करोड़ गंवाए

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। तंत्र-मंत्र के फेर में पड़कर सीमांत जिले के कुछ लोगों से एक करोड़ से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है। मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से पिथौरागढ़ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। मामला नानकमत्ता का बताया जा रहा है। इसके चलते पुलिस ने केस को नानकमत्ता जिला ऊधमसिंह नगर स्थानांतरित कर दिया है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार धारचूला के जयकोट निवासी देवेंद्र सिंह बड़ाल ने कहा है कि कुछ समय पहले उसके कमर में दर्द था। वह कमर दर्द ठीक कराने के लिए नानकमत्ता गया। वहां गुरुचरण, दलीप सिंह निवासी नानकमत्ता और राजेश कुमार, किशन सिंह निवासी बनारस (यूपी) से उसका परिचय हुआ। उन लोगों से मुलाकात के बाद उसका कमर दर्द ठीक हो गया। इस पर उक्त लोगों और उनके सहयोगियों ने उसे विश्वास में लेते हुए तंत्र मंत्र के जरिये उसका गढ़ा हुआ धन दिलाने के लिए उससे रुपये लिए।

गढ़ा धन पाने के लालच में देवेंद्र और उनके कुछ परिचितों ने उक्त लोगों को अलग-अलग किस्तों में एक करोड़ सात लाख 11 हजार रुपया दे दिया। जब गढ़ा धन नहीं मिला तो उन्होंने रुपये वापस करने का दबाव बनाया। इस पर उक्त लोगों द्वारा देवेंद्र सिंह को जान से मारने की धमकी दी गई। इस मामले में बीते दिन देवेंद्र सिंह की ओर से उक्त लोगों के खिलाफ कोतवाली में धारा 420, 506 आईपीसी के तहत मुकदमा कराया गया है। मामले की जांच एसआई अनिल कुमार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें