फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने घर में घुसकर छह को किया घायल, लगाई आग

Sun, 25 Nov 2018 09:30 PM IST
farrukhabad
विज्ञापन
जली पड़ी झोपड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजेपुर थानाक्षेत्र के गांव खंडौली में शराब पकड़े जाने से नाराज दबंगों ने घर में घुसकर एक ही परिवार के छह लोगों को घायल कर दिया। बाद में उनके घर में आग लगा दी। इससे घरेलू सामान जल गया। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।  
विज्ञापन


गांव खंडौली निवासी रामराज की पड़ोसी मुन्नी देवी पत्नी स्व. महेश्वर शराब बनाकर बेचने का काम करती हैं। इससे आसपास के लोग परेशान रहते हैं। रविवार सुबह करीब सात बजे जबर सिंह ने पुलिस को शराब बनाए जाने की सूचना दे दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक मुन्नी देवी उनके परिवार के लोग भाग गए थे। पुलिस वहां से शराब बनाने उपकरण आदि ले आई थी। पुलिस के जाते ही मुन्नी देवी व बेटे अजय, विजय, विपिन और बेटी मंजू आ गए। वह रामराज के घर में घुस गए। गालीगलौज करते हुई लाठी-डंडों से परिजनों पर हमला कर दिया।

इससे रामराज पुत्र छब्बा, ज्योत्सना पत्नी रामराज, वर्षा पुत्री रामराज, रामकुमारी पत्नी वेदपाल, जबर सिंह पुत्र वेदपाल व रामराज का दस वर्षीय बेटे रामनरेश को घायल कर दिया। दबंग जाते समय उनके घर में आग दी। इससे रामराज का सारा घरेलू सामान जल गया। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी पर उनका कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन


पुलिस ने जबर सिंह की तहरीर पर पांचों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शाम को विपिन ने भी थाने में मारपीट करने के आरोप में तहरीर दी। इस पर पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर ली है। दूसरी ओर से विजय व मंजू घायल हुई हैं। सीओ सुरेंद्र तिवारी ने थाने पहुंचकर दोनों पक्षों के लोगों से पूछताछ की। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें