फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत युवक ने डॉक्टर की कार ठोकी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगर के महिला और जिला अस्पताल में आए दिन शराबी हुड़दंग मचाते रहते हैं। इस कारण मरीज एवं अस्पताल कर्मचारियों को परेशानी होती है। शुक्रवार को नशे में धुत एक बाइक सवार ने टक्कर मारकर डॉक्टर के वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन


नगर के महिला अस्पताल में पिथौरागढ़ के अलावा चंपावत, नेपाल से भी प्रतिदिन गर्भवती महिलाएं प्रसव के लिए आती हैं। आरोप है कि मरीज के साथ आने वाले तीमारदार और अन्य लोग आए दिन महिला अस्पताल में शराब पीकर ऊधम मचाते रहते हैं।

शुक्रवार को नशे की हालत में अस्पताल पहुंचे एक बाइक सवार ने पहले अस्पताल के कर्मचारियों को परेशान किया, बाद में तेज गति से बाइक चलाकर परिसर में खड़ी निश्चेतक डॉ. रजनी बोरा की कार को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने सीओ राजेंद्र सिंह रौतेला को सूचना दी। मौके पर पहुंचे चीता वाहन ने युवक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें