फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसयूआई यूनिट मंडी की नशे के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट की नशे के सौदागरों के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक जारी है। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे टीम ने एक व्यक्ति से 14.3 ग्राम स्मैक पकड़ी है। टीम ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की है। पुलिस ने जाल बिछाया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। टीम को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति स्मैक की खेप लेकर पड्डल से आईटीआई होता हुआ बस स्टैंड की ओर निकलने वाला है। इस पर पुलिस ने जाल बिछाया और उक्त व्यक्ति को धर दबोचा। व्यक्ति की पहचान अमर चंद उर्फ चमन लाल पुत्र भूरी सिंह गांव बहल डाकघर पैड़ी तहसील बल्ह, जिला मंडी के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ पहले भी मादक पदार्थ अधिनियम में मामला दर्ज है। आरोपी की तलाशी के दौरान 14.3 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई के लिए आरोपी को पुलिस थाना मंडी के हवाले कर दिया है, आरोपी से पूछताछ चल रही है। आरोपी के साथ इस घटनाक्रम में और कौन मौजूद था तथा उक्त खेप कहां से लाई गई, के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। नए वर्ष के पहले दिन से ही मंडी पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट की टीम ने लगातार चार दिनों में 4 मामले पकड़ लिए हैं। नशेड़ियों के खिलाफ जोरदार अभियान जारी है। उधर, इसकी पुष्टि करते हुए एएसपी पुनीत रघु ने बताया कि नशे के खिलाफ कार्रवाई जारी है। आरोपी को स्मैक के साथ पकड़ा गया है, इससे पूछताछ की जा रही है और शनिवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें