फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरों में कोचिंग चलाने पर वार्डन को पद से हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अनुसूचित जाति और जनजाति के विद्यार्थियों को आवासीय सुविधा देने के लिए खोले गए छात्रावास में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर सोमवार को छात्रों ने डीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। उन्होंने जिलाधिकारी सी रविशंकर को ज्ञापन देकर अधीक्षक पर दो कमरों में कोचिंग कक्षा चलाने का आरोप लगाया। कहा कि इस कारण सभी छात्रों को एक ही कमरे में रहने को मजबूर किया गया है।
विज्ञापन


डीएम ने सख्त कदम उठाते हुए छात्रावास अधीक्षक को हटाने के आदेश दिए हैं।
छात्रसंघ अध्यक्ष महेंद्र रावत और छात्रावास अध्यक्ष पंकज कुमार के नेतृत्व में डीएम कार्यालय पहुंचे छात्रों ने कहा कि वर्तमान में सीमांत छात्रावास में छात्र रहते हैं। उन्होंने छात्रावास अधीक्षक पर विद्यार्थियों को परेशान करने और छात्रावास के दो कमरों में कोचिंग कक्षाएं चलाने का आरोप लगाया। कहा कि उन्हें एक ही कक्ष में रहने को मजबूर होना पड़ रहा है। छात्रनेताओं ने कहा कि इस तरह की प्रवृत्ति को किसी भी दशा में सहन नहीं किया जाएगा। मामला संज्ञान में आने के बाद जिलाधिकारी सी रविशंकर ने छात्रावास अधीक्षक को पद से हटाने के आदेश दे दिए हैं। प्रदर्शन करने वालों में छात्रनेता शंकर सिंह धारियाल, भूमिका पांडे, लवराज गोस्वामी, महेंद्र रावत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें