पिथौरागढ़। पुलिस ने न्यायालय में उपस्थित नहीं होने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर धरपकड़ अभियान तेज कर दिया है। पिथौरागढ़ कोतवाली के एसओ प्रताप सिंह नेगी के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस टीम ने न्यायालय से अनुपस्थित चल रहे आबकारी अधिनियम के अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय निवासी ईश्वर सिंह पिछले लंबे समय से न्यायालय में अनुपस्थित चल रहा था। उस विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक संजय पूनिया, हीरा सिंह डांगी, कांस्टेबल मोहन बोरा शामिल रहे। ब्यूरो