फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नाबालिग के साथ पिथौरागढ़ के एक होटल में हुए दुष्कर्म मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


बता दें कि चंडीगढ़ निवासी नाबालिग से नगर के एक होटल में एक माह पूर्व दुष्कर्म हुआ था। पीड़िता ने चंडीगढ़ में मामले की शिकायत की थी। चंडीगढ़ में इस मामले में जीरो एफआईआर दर्ज करने के बाद मामला पिथौरागढ़ पुलिस को हस्तांतरित किया था। इस मामले में जांच करते हुए पुलिस ने मंगलवार को निर्मल भट्ट को गिरफ्तार किया था।

पीड़िता के बयान के आधार पर एक अन्य अभियुक्त डीडीहाट निवासी प्रदीप पोखरिया पुत्र नरेंद्र सिंह को भी पिथौरागढ़ कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाल पीएस नेगी ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें