फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रस्सी से लटका मिला नेपाली बच्चे का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कनालीछीना (पिथौरागढ़)। नेपाल निवासी 12 वर्षीय बालक का शव गोठ में रस्सी से लटका मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


एसआई प्रेम सिंह बिष्ट ने बताया कि नेपाल के बलतड़ी निवासी रमेश सिंह अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ किराए पर रहता है। रमेश सिंह और उसकी पत्नी बच्चों को अकेला छोड़कर मजदूरी के लिए मदकोट गए हैं। घर पर सुशीला अपने दो छोटे भाई अजय और विनोद रहती है। बुधवार को अजय का शव गोठ में रस्सी से लटका मिला।

एसआई ने बताया कि शव देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि बालक की मौत 48 घंटे पहले हुई होगी। अजय के पिता को घटना की सूचना दे दी है। उनके आने का इंतजार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असली वजह का पता लग पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें