फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब के स्थानीय संरक्षणदाता चिन्हित होंगे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक अजय जोशी ने कहा है कि हरियाणा में बनी शराब को अवैध रूप से यहां पहुंचाने में मदद करने वाले स्थानीय संरक्षणदाताओं को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पिछले दिनों जिले के तमाम हिस्सों में हरियाणा में बनी शराब पकड़ी गई थी।

सोमवार को पुलिस लाइन में मासिक समीक्षा बैठक में एसपी ने कहा कि ओवर स्पीड वाहन चलाने वालों और बाइक में स्टंट दिखाने वालों के खिलाफ अब सख्ती की जाएगी। ऐसे सभी वाहन जब्त किए जाएंगे। कहा कि जंगलों में आग लगाकर जंगली जानवरों का शिकार करने वालों के खिलाफ प्रभावी कदम उठाया जाएगा। पुलिस ऐसे मामलों को रोकने के लिए वन विभाग की मदद करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी विवाह समारोह में किसी ने फायरिंग की कोशिश की तो उसका लाइसेंस तत्काल निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों से उन्होंने कहा कि यदि किसी को वेतन, भत्ते जैसे मामलों में कोई शिकायत हो तो वह सीधे पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय में फोन कर जानकारी हासिल कर सकते हैं। ठंड के मौसम में चोरी की घटनाएं बढ़ने और आग की घटनाएं बढ़ने की संभावना को देखते हुए पुलिसकर्मियों से अतिरिक्त सतर्कता बरतने को कहा। बैठक में अभियोजन अधिकारी सुनीता भट्ट, सीओ शेखर सुयाल, विमल आचार्य, प्रतिसार निरीक्षक महेश कांडपाल, कमल पाठक आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें