पिथौरागढ़। पुलिस ने देह व्यापार में लिप्त दो पुरुष और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक आरसी राजगुरु के आदेश और सीओ शेखर चंद्र सुयाल के निर्देश पर कोतवाली और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की संयुक्त टीम ने रविवार शाम को जगदंबा कालोनी निकट स्टेडियम के पास से किराए के कमरे में देह व्यापार करते हुए पकड़ा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिगतोली निवासी प्रकाश चंद्र, तल्लीसार खतीगांव निवासी मनोज कुमार को दो महिलाओं के साथ देह व्यापार कर रहे थे।
आरोपियों के खिलाफ देह व्यापार अधिनियम 1956 के अंतर्गत कार्रवाई की गई है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक ध्यान सिंह, एसआई सुशीला आर्या, पूरन चंद्र मेलकानी, बृजमोहन बहुगुणा, मनोज देव, राजेंद्र प्रसाद, सुनीता गिरी शामिल रहे।