फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरों को नशे की लत लगा रहे नशे के सौदागर

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ शहर में नशे का कारोबार तेजी से फैल रहा है। नशे के सौदागर किशोरों को भी नशे की लत लगा रहे हैं। कुछ दुकानों में खुलेआम चरस और शराब बेची जा रही है। इसके बावजूद नशे के इन धंधेबाजों पर कोई कार्रवाई नहीं होने से कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन


पिथौरागढ़ जिले में चरस और शराब तस्करी के मामले आए दिन पकड़ में आते रहते हैं। पिथौरागढ़ शहर में तीन से अधिक बार स्मैक पकड़ी जा चुकी है। नशे के धंधेबाज शहर से लेकर गांव तक मादक पदार्थों की तस्करी कर रहे हैं। नशे के सौदागरों के निशाने पर यहां के छात्र है।

इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कई प्रमुख शिक्षण संस्थानों के सामने खुलेआम चरस बेचकर नशे के सौदागर किशोरों का भविष्य बरबाद कर रहे हैं। इसके अलावा मजदूर तबका भी इस तरह के मादक पदार्थों का लती बनकर अपनी गाढ़ी कमाई लुटा रहा है।
विज्ञापन


नशे के सौदागरों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होने के कारण किशोर नशे के चंगुल में फंसते जा रहे हैं। नशे के प्रभाव में आने वाले छात्रों जाने के बजाय रास्तों में बैठे रहते हैं। बच्चों के माता-पिता को भी इसकी जानकारी नहीं होने से युवा पीढ़ी का भविष्य अंधकारमय बना हुआ है।
..........
चरस सहित अन्य मादक पदार्थों की बिक्री को सख्ती से रोकने के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत है। इसके लिए समय-समय पर छापेमारी भी की जाती है। संदिग्ध स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। यदि कोई भी इस तरह के धंधे में लिप्त पाया गया तो संबंधित के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- शेखर चंद्र सुयाल, डीएसपी पिथौरागढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें