फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी रात को श्रद्धालुओं को बंदी बना लूटा डेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
आधी रात को श्रद्धालुओं को बंदी बना डेरा लूटा
विज्ञापन

डेढ़ लाख कैश और सामान ले गए लुटेरे, मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ साहिब। जिले के गांव बधौछी कलां के डेरा कपूर दास में रविवार रात लूट की घटना हो गई। लुटेरे हथियारों से लैस होकर आए थे। घटना की सूचना मिलने पर एसएचओ प्रदीप सिंह बाजवा व सीआईए इंचार्ज अतुल सोनी ने घटनास्थल का जायजा लिया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस फिंगर प्रिंट टीम माहिरों की मदद से घटना के सुराग तलाश रही है।
विज्ञापन

डेरा प्रमुख साधू दास ने बताया कि डेरे में पाठ की कड़ी चल रही है। रविवार रात करीब डेढ़ बजे 10-12 लोग खेतों की तरफ से डेरे में दाखिल हुए और पाठ के दौरान ड्यूटी के रहे डेरे के श्रद्धालुओं को बंदी बनाकर करीब एक लाख रुपये अखंड पाठों का, 20 हजार के करीब संगत का पैसा, 15 हजार जेब का कैश, सीसीटीवी कैमरों का डीवीअर, एलसीडी और टीवी चोरी करके ले गए। उस समय डेरे में करीब 10 लोग थे जिनको लुटेरों ने डेरे के कमरों में ही बंद कर दिया। उक्त लोगों के मुंह बांधे हुए थे सभी क्लीन शेव थे। उनके हाथों में लाठियां और रॉड थीं। वह डेरे में लूट की नीयत से आए थे। उन्हें बंदी बनाकर करीब डेढ़ लाख के करीब कैश के अलावा अन्य सामान लूटकर ले गए। डेरा संचालक ने शक जाहिर किया कि यह काम किसी जानकार व्यक्ति का हो सकता है। उन्होंने पुलिस को अपनी ओर से शिकायत सौंप दी है। एसएचओ प्रदीप सिंह बाजवा ने बताया कि उन्होंने सीआईए टीम के साथ उक्त घटनास्थल का दौरा किया था। लूट की वारदात संबंधी अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


फोटो कैप्शन: 19जीबीजीपी01- फतेहगढ़ साहिब के गांव बधौछी में लुटेरों द्वारा लूट के बाद जांच करतेसीआईए इंचार्ज अतुल सोनी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें