फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने वाहन चालकों पर कसा शिकंजा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। बेड़ीनाग त्रिपुरादेवी बाईपास मार्ग में तेज गति से वाहन चलाते और स्टंट दिखाने वाले बाइकर्स पर पुलिस ने शिकंजा कसा। थाना प्रभारी बलवंत कांबोज के नेतृत्व में पुलिस बल ने अभियान चलाकर 47 चालान किए।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने थाने में इस मार्ग में अवांछित तत्वों द्वारा तेज गति से वाहन चलाने, ऊंची आवाज में गाने चलाने, वाहनों में बैठ कर शराब पीकर अराजकता फैलाने और स्टंट दिखाने वाले बाइकर्स के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। बुधवार को पुलिस को चार बाइकर्स और तीन कार चालक स्टंट दिखाते मिले। उनका चालान काटकर चेतावनी दे कर छोड़ा गया। बताया कि दोबारा पकड़ में आने पर गाड़ी सीज कर ड्राइविंग लाइसेंस जब्त किया जाएगा। अभियान में थाना प्रभारी बलवंत कांबोज के अलावा एसआई धीरज टम्टा, कांस्टेबल सुरेंद्र जेठी, हेम फुलारा, सुरेंद्र नाथ आदि थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें