फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीपातल कूड़ा डंपिंग जोन में भड़की आग

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नैनीपातल में कूड़ा डंपिंग जोन में शुक्रवार को आग भड़क उठी। आग ने पूरे डंपिंग जोन को चपेट मेें ले लिया। दमकल के चार वाहनों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


पिथौरागढ़ से धारचूला मार्ग पर नौ किमी दूर नैनीपातल क्षेत्र में शहर भर का कूड़ा डंप किया जाता है। शुक्रवार को कचरे के ढेर में आग भड़क उठी। धीरे-धीरे आग पूरे डंपिंग जोन में फैल गई। स्थानीय लोगों ने फायरब्रिगेड को सूचना दी। दमकल के दो वाहनों ने स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाना शुरू किया।

इस बीच जल संस्थान और नगर पालिका के पानी के टैंकर भी मौके पर भेजे गए। शनिवार सुबह से कचरे का ढेर फिर सुलग उठा। दोपहर तक दमकल के दो और वाहन आग बुझाने भेजे। दोपहर बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन


होली पर चंडाक के जंगल में आग लगी
होली के दिन चंडाक के जंगल में आग लग गई। दमकल के दो दस्तों ने घंटों की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। शुक्रवार दोपहर फायरब्रिगेड को चंडाक के जंगल में आग की सूचना मिली। इस बीच आग की सूचना पर वनकर्मी भी मौके पर पहुंच गए। पानी फेंकने के साथ ही फायर लाइन काटी गई। आग पर काबू पाने में वनकर्मियों और दमकल दस्तों को चार घंटे लग गए। आग से कई पेड़ों और वनस्पतियों को नुकसान पहुंचा है। रेंजर डीसी जोशी ने आग लगने के पीछे शरारती तत्वों का हाथ होने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें