फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोल्डर की चपेट में आने से एक मजदूर की मौतएएक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। तवाघाट- थाणीधार निर्माणाधीन मार्ग पर पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। दूसरा मजदूर गंभीर रूप से घायल है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह पांगला से आगे सड़क निर्माण के दौरान अचानक पहाड़ी दरक गई। बोल्डरों की चपेट में आने से नेपाल निवासी दान सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। सुनसेरा निवासी कुंवर सिंह को गंभीर चोट आई है। साथ में काम कर रहे मजदूरों ने घायल को बोल्डरों के नीचे से निकाला।

पांगला के थानाध्यक्ष नरेंद्र सिंह अधिकारी के नेतृत्व में टीम घटना स्थल पर पंहुची। पुलिस कर्मियों ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घायल को धारचूला अस्पताल लाया गया है। पुलिस ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम मंगलवार को पिथौरागढ़ किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें