झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल पुलिस ने सीमा पर मानव तस्करी के संदेह में एक भारतीय और एक नाबालिग नेपाली युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस ने मौके से एक नाबालिग लड़की को छुड़ाया। भारतीय नागरिक और नेपाली जोड़े से बैतड़ी पुलिस मुख्यालय में सघन पूछताछ की जा रही है।
जूलाघाट पुलिस ने मंगलवार शाम नाबालिग लड़के और लड़की के साथ एक भारतीय नागरिक को पकड़ा। तीनों कंचनपुर झूलापुल के रास्ते से भारत की ओर जा रहे थे। पूछताछ में नाबालिग लड़के और लड़की के प्रेम प्रसंग के चलते घर से भागने की जानकारी मिली। इस काम में भारतीय नागरिक जोड़े की मदद कर रहा था।
थाना प्रभारी चक्रदेव पांडे ने बताया कि मामला मानव तस्करी से भी जुड़ा हो सकता है। लिहाजा सघन जांच-पड़ताल के लिए सभी को बैतड़ी भेज दिया है। संदिग्ध भारतीय की भूमिका की जांच की जा रही है। नाबालिगों के परिजनों को भी बुलाया गया है।