फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के नशे में घर में लगाई आग, पत्नी की मौत, आरोपी पति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बैतड़ी (नेपाल)। भारतीय सीमा से लगे नेपाल के दार्चुला जिले में एक व्यक्ति ने शराब पीकर अपने ही घर में आग लगा दी। आग में जलकर पत्नी की मौत हो गई है, जबकि माता-पिता ने भागकर जान बचाई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


दार्चुला जिले के नौगांव पालिका दो के सुंड गांव निवासी शेर सिंह बड़ाल शनिवार देर रात अत्यधिक शराब पीकर घर आया। शराब के नशे में उसका अपने माता, पिता और पत्नी से झगड़ा हो गया। नशे में धुत शेर सिंह ने रात 12 बजे चूल्हे से जली लकड़ी निकालकर घर को आग लगा दी। एकांत में घर होने की वजह से उसके पिता बहादुर बड़ाल और माता मंगला देवी गांव के लोगों को मदद के लिए बुलाने दौड़े। शेर सिंह की पत्नी विमला बड़ाल (30) घर में रखा जरूरी सामान निकालने लगी। इस बीच विमला आग की लपटों से घिर गई और जलकर उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही नायब प्रहरी उप निरीक्षक दीपेंद्र बहादुर शाही मौके पर पहुंचे। गांव वालों की मदद से आग बुझाई गई, लेकिन तब तक घर का सारा सामान जल गया। पुलिस प्रशासन ने घटना की जांच अनुसंधान शाखा को दे दी है। जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। प्रहरी ने मुकदमा दर्ज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें