फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरी चराने जंगल गई महिला लापता, छह बकरियों के शव मिले

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कनालीछीना(पिथौरागढ़)। विकासखंड के मितड़ा गांव में बकरी चराने जंगल गई महिला दो दिन से लापता है। ढूंढखोज के दौरान जंगल में आधा दर्जन बकरियां मरी मिली। राजस्व टीम, वन विभाग सहित ग्रामीणों के ढूंढखोज के बावजूद महिला का सुराग नहीं लगने से परिजन परेशान हैं।
विज्ञापन


मितड़ा गांव निवासी जगदीश पाटनी की पत्नी पुष्पा पाटनी रविवार शाम चार बजे बकरियों को लेने जंगल गई थी। देर शाम तक उसके और बकरियों के घर नहीं लौटने पर चिंतित परिजनों ने उसकी ढूंढखोज की लेकिन कहीं पता नहीं चला। सूचना पर सोमवार को राजस्व उपनिरीक्षक शंकर दत्त कापड़ी, प्रकाश जोशी, प्रधान हरीश उपाध्याय ने ग्रामीणों और पीआरडी जवानों के साथ ढूंढखोज शुरू की। इस दौरान जंगल में झाड़ियों में छह बकरियों के शव मिले। इनमें से कुछ बकरियों का मांस तेंदुए ने खा लिया था। आसपास झाड़ियों में काफी ढूंढखोज के बाद भी पुष्पा का कोई सुराग नहीं लग सका। दिन में दो बजे दो बकरियां वापस लौट आई। जबकि दो बकरियां अभी भी लापता हैं। तेंदुए द्वारा छह बकरियों को मार देने और चराने गई महिला के लापता होने की सूचना पर वन विभाग के रेंजर राजेंद्र बिष्ट ने भी वन कर्मियों के साथ गांव पहुंचकर जानकारी ली। देर शाम तक ग्रामीण महिला की ढूंढखोज में लगे थे। लापता महिला का पति जगदीश ग्रिफ में मजदूर है। उसके लापता होने से तीन छोटे-छोटे बच्चे भी परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें