फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंपो के नीचे दब कर किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रजबपुर। हाईवे पर हादसे में किशोर की मौत हो गई। वह सामूूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। कार की टक्कर से टेंपो पलट गया। सड़क के किनारे खड़ा किशोर टेंपो की चपेट में आ गया था। इलाज के लिए मेरठ ले जाते समय किशोर ने दम तोड़ दिया। किशोर संभल जिले का रहने वाला था।
विज्ञापन

सासंद के फार्म हाउस झनकपुरी पर रविवार को सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में राहुल (13) निवासी बेगमपुर थाना नखासा जिला संभल आया था। वह शाम सड़क किनारे खड़ा था। टेंपो में पीछे से कार ने टक्कर मार दी, जिससे टेंपो पलट गया। इस दौरान सड़क किनारे खड़ा राहुल टेंपो की जद में आ गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल सीएचसी गजरौला भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत नाजुक देखते हुए डाक्टरों ने मेरठ रेफर कर दिया। उसके साथ खड़े विवेक और राहुल निवासी श्यामपुर संभल भी घायल हो गए। वहीं टेंपो में सवार विमल निवासी सूदनपुर को भी चोट आई। इलाज के लिए मेरठ ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजन बिना किसी कानूनी कार्यवाही के शव घर लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें