बैतड़ी (नेपाल)। सीमा से लगे नेपाल के बैतड़ी जिले में जीप की टक्कर से तीन वर्षीय बालक की मौत हो गई। चालक को गिरफ्तार कर वाहन सीज कर दिया गया है।
बैतड़ी प्रहरी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, गोकुलेश्वर से सतबांझ की और जा रही जीप बांगबगर के पास तेजी से गुजर रही थी। तभी सड़क पार कर रहा तीन वर्षीय युकेश साउद जीप की चपेट में आ गया। जीप से कुचलने से बालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल बालक को गोकुलेश्वर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। प्रहरी प्रवक्ता दीपक पातली ने बताया कि दुर्घटना के बाद वाहन चालक भाग गया था, चालक विक्रम बिष्ट को गिरप्तार कर लिया गया है।