फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई, जुर्माना वसूला

विज्ञापन
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। खुले में कूड़ा फेंकने और गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ नगर पंचायत ने अभियान चलाकर जुर्माना वसूला और मौके पर ही गंदगी साफ कराई। इस दौरान कुछ लोगों और व्यापारियों से अधिकारियों की नोकझोंक भी हुई। जुर्माना अदा न करने वाले व्यापारियों की दुकान में चालान चस्पा कर विधिक कार्यवाही की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन


बुधवार को नगर पंचायत और प्रशासनिक अधिकारियों के दल ने नाले, नालियों एवं खुले में कूड़ा फेंकने वालों और पॉलिथीन का प्रयोग करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान कई लोगों से मौके पर ही गंदगी साफ कराई गई और 11500 रुपये का जुर्माना वसूला। अभियान के दौरान कुछ व्यापारियों से अधिकारियों की नोकझोंक भी हुई। कुछ लोगों ने चालान का जुर्माना अदा करने से मना कर दिया।

नगर पंचायत के अधिकारियों ने ऐसे लोगों का चालान उनकी दुकान में चस्पा कर दिया। अभियान में तहसीलदार रघुवीर सिंह, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी एपी सक्सेना, पुलिस एसआई मोहन जोशी, पुलिस कांस्टेबल, होमगार्ड और पर्यावरण मित्र मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें