फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैय्यापौड़ी सड़क चौड़ीकरण में अनियमितता का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। बलुवाकोट-पैय्यापौड़ी सड़क चौड़ीकरण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने ठेकेदार पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान तीन सिंचाई नहरों को भी क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


कहा कि सड़क चौड़ीकरण के दौरान गणेत नहर, बल्लासेरा, पोखरी नहर क्षतिग्रस्त कर दी गई हैं। इससे किसानों की सिंचित भूमि बंजर हो गई है। कहा कि ठेकेदार से नहरों को ठीक करने का अनुरोध कई बार किया गया, लेकिन सकारात्मक कदम नहीं उठाए गए। कहा कि डामरीकरण में भी गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया है। चौड़ीकरण के दौरान किया गया डामरीकरण भी उखड़ने लगा है।

इससे कई स्थानों पर गड्ढे बन गए हैं। सड़क कटिंग का मलबा भी जहां-तहां बिखरा पड़ा है। ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त नहरों की मरम्मत करने, सड़क निर्माण में अनियमितता पर जांच की मांग की। ज्ञापन में किशन सिंह, विष्णु दत्त, हरिनंदन भट्ट, प्रदीप सिंह, शंकर राम, मथुरा दत्त भट्ट, प्रेम बल्लभ, अनिल कुमार, गोविंद राम, कुलदीप भट्ट, यशवंत आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें