फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की मौत के मामले में दो गिरफ्तार, जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। डीडीहाट के लोहारगांव में तीन दिन पहले हुई युवक की मौत के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


तीन दिन पहले डीडीहाट के लोहारगांव निवासी 40 वर्षीय विनोद प्रसाद का शव घर से दो सौ मीटर की दूरी पर पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण संदिग्ध मिलने पर पुलिस जांच कर रही थी। विनोद की पत्नी मंजू देवी की तहरीर पर पुलिस ने डीडीहाट थाने में बरला कांडे निवासी महेश कुमार और इसी गांव के वीरेंद्र बिष्ट के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 के तहत मुकदमा दर्ज किया था।

मुखबिर की सूचना पर दोनों को शुक्रवार देर शाम पटवारी मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें