फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध रूप से रेत ला रहे तीन टिप्पर सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
कनालीछीना (पिथौरागढ़)। देवलथल तहसील प्रशासन ने शुक्रवार रात करीब 12 बजे छापा मारकर अवैध रूप से रेत ला रहे तीन टिप्परों को सीज किया है। साथ ही 135 घनमीटर रेत जब्त किया है। सारी सामग्री थल थाने के सुपुर्द कर दी है।
विज्ञापन


तहसील प्रशासन को जानकारी मिली थी कि कमतोली के पास रामगंगा से रात के समय रेत की निकासी की जाती है। डीएम सी रविशंकर के आदेश पर तहसीलदार आईबी मल्ल के नेतृत्व में गई टीम ने रेत से लदे तीन टिप्पर पकड़ लिए। टीम में राजस्व उपनिरीक्षक विपिन कापड़ी, धर्मेंद्र भंडारी और धनगिरी शामिल थे।

बताया गया कि कमतोली के पास रामगंगा से रात के समय रेत का खनन होता है और रात ही में रेत की सप्लाई की जाती है। तहसीलदार ने कहा कि भविष्य में भी इसी तरह आकस्मिक छापे मारे जाएंगे और अवैध खनन पर पूरी तरह रोक लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें