धारचूला (पिथौरागढ़)। एसएसबी ने धारचूला में अवैध रूप से ले जाया जा रहा 20 किलो लहसुन बरामद किया। लहसुन लेकर जा रहा व्यक्ति फरार हो गया।
शनिवार शाम कुछ लोगों ने एसएसबी को एक व्यक्ति के संदिग्ध परिस्थितियों में प्रतिबंधित लहसुन के साथ घटखोला के पास नाला पार करने की सूचना मिली। इस पर एसएसबी के इंस्पेक्टर जीएस मराठा के नेतृत्व में सुरेंद्र खत्री, वीरेंद्र सिंह, राकेश, विमल मौके पर पहुंचे।
एसएसबी जवानों के मौके पर पहुंचते ही संदिग्ध व्यक्ति भाग गया। पास ही झाड़ियों में एसएसबी को लावारिस छोड़ा गया 20 किलो लहसुन मिला। लहसुन को कब्जे में लेने के बाद कस्टम के सुपुर्द कर दिया गया।