चिकन शॉप से पकड़ी नौ बोतल शराब
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। लोअर जुलाहकड़ी में पुलिस ने मीट की दुकान से नौ बोतल अवैध शराब पकड़ी है। पुलिस ने शराब को जब्त करने के साथ दुकानदार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि भरमौर चौक पर शुक्रवार शाम को चंबा थाना की टीम गश्त कर रही थी। ड्ढसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि लोअर जुलाहकड़ी में चल रही चिकन शॉप में अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। इस आधार पर पुलिस ने मौके पर जाकर दबिश दी। इस दौरान दुकान से नौ बोतलें शराब की बरामद की गई।