फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल मालिक पर हमला, नकदी लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगर के एक होटल मालिक पर हमला और हजारों की नकदी लूटने की घटना सामने आई है। धारचूला रोड पर रात के वक्त दर्जन भर युवकों ने इस घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए। हमले में होटल मालिक को काफी चोट आई है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन


सिल्थाम चौराहे पर जोशी होटल के मालिक सुनील जोशी रविवार रात प्रतिष्ठान बंद कर धारचूला रोड स्थित घर लौट रहे थे। इस बीच घर से कुछ दूर एक चबूतरे पर दर्जन भर युवक शराब के नशे में मिले। सुनील ने इन अज्ञात युवकों को टोका और वहां से जाने को कहा। इससे तैश मेें आए युवकों ने सुनील को बुरी तरह पीटा। मारपीट के बीच होटल मालिक बेहोश हो गया। इस बीच हमलावरों ने जेब में रखी 20 हजार की नकदी, मोबाइल और होटल की चाबी छीन ली। बेहोश होटल मालिक को घर से कुछ दूर फेंककर हमलावर फरार हो गए। उपचार के बाद सोमवार को पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल ध्यान सिंह का कहना है कि मारपीट करने वालों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें