धारचूला (पिथौरागढ़)। एनएचपीसी से धारचूला की ओर आ रही स्कॉर्पियो घटखोला नाले में गिर गई। दुर्घटना में वाहन चालक की मौके पर मौत हो गई। मृतक गोरखा समुदाय संगठन के संरक्षक भी थे। उनके निधन पर तमाम लोगों ने दुख जताया है। जानकारी के अनुसार एनएचपीसी में लगी स्कॉर्पियो शाम को तपोवन से धारचूला आ रही थी। घटखोला नाले के पास कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
दुर्घटना में चालक रतन बम पुत्र नारायण सिंह (58) की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से वाहन में फंसे शव को बाहर निकाला। थाना पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक रतन बम गोरखा समुदाय के संरक्षक भी थे। उनके निधन पर गोरखा समुदाय के अध्यक्ष भूपेंद्र के नेतृत्व में शोकसभा कर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। संवाद