फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैन्य सम्मान के साथ जवान की अंत्येष्टि

विज्ञापन
हादसे में मृत नीरज सिंह धानिक और पंकज सिंह खड़ायत के फाइल फोटो। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। चंडाक-भुरमुनी रोड पर हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले दोनों जवानों की अंत्येष्टि सैन्य सम्मान के साथ हुई। इस दौरान अंतिम दर्शन को पहुंचे लोगों की आंखें नम हो गईं। हादसे में घायल तीन युवकों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात पिथौरागढ़ बाजार से भुरमुनी गांव के लिए लौटते समय दुर्घटनाग्रस्त हुई अल्टो कार में सवार आईटीबीपी में तैनात नीरज सिंह धानिक पुत्र होशियार सिंह धानिक और बंगाल इंजीनियरिंग में तैनात पंकज सिंह खड़ायत पुत्र पुष्कर सिंह खड़ायत की मौत हो गई थी, जबकि पवन सिंह, विपिन सिंह और कमल पांडेय घायल हो गए थे।
शुक्रवार सुबह मोर्चरी में दोनों जवानों का पोस्टमार्टम किया गया। इस दौरान मोर्चरी के बाहर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ रही। पोस्टमार्टम के बाद दोनों जवानों के शव गांव ले जाए गए। शवों के गांव पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और पूरे क्षेत्र का वातावरण गमगीन हो उठा। इस दौरान सेना के जवानों ने श्रद्धांजलि दी। बाद में दोनों जवानों के शवों का रामेश्वर घाट में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। सेना की एक टुकड़ी ने दोनों को अंतिम सलामी दी।
विज्ञापन

पति का शव देखते ही बेहोश हुई सुमन
पिथौरागढ़। नीरज सिंह धानिक का शव जैसे ही गांव ले जाया गया, उनकी पत्नी सुमन बेहोश हो गई। काफी कोशिशों के बाद उन्हें होश में लाया जा सका। नीरज सिंह के दो बच्चे हैं। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे में मृत पंकज सिंह खड़ायत की पत्नी अंजली खड़ायत पति की मौत के बाद से सदमे में है। पंकज का विवाह पिछले साल ही हुआ था।

पति का शव देखकर बेहोश हुई सुमन को होश में लाने का प्रयास करते परिजन। संवाद- फोटो : PITHORAGARH

पिथौरागढ़ मोर्चरी के बाहर जुटी ग्रामीणों की भीड़। संवाद- फोटो : PITHORAGARH

जवानों की मौत के बाद भुरमुनी गांव में जुटी लोगों की भीड़। संवाद- फोटो : PITHORAGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें