फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति का सिर काटकर थाने पहुंची महिला, आत्मसमर्पण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
झूलाघाट(नेपाल)। पड़ोसी देश नेपाल के कैलाली जिले के मोहन्याल गांव पालिका एक में एक पत्नी ने अपने पति का सिर दराती से काट डाला। इसके बाद पत्नी पति के कटे हुए सिर को लेकर थाने पहुंची और उसने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

जिला पुलिस कार्यालय के प्रवक्ता और पुलिस उपाधीक्षक वेद प्रकाश जोशी ने बताया कि रविवार की रात पत्नी चुम्मा थापा (32) और पति नारायण थापा (47) के बीच विवाद हो गया। विवाद में चुम्मा थापा ने दराती से अपने पति की गर्दन काट डाली।
इसके बाद पत्नी अपने पति का कटा हुआ सिर लेकर थाने पहुंच गई और उसने पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस अधीक्षक विश्व अधिकारी ने कहा कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। इस घटना से गांव पालिका क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें