फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: कमलेश के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग के लिए आज बंद रहेगा बाजार

Sun, 15 Jun 2025 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
धारचूला में बैठक करते व्यापारी। संवाद
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। कमलेश दानू हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से क्षेत्र के कई संगठनों में नाराजगी है। रविवार को व्यापार मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र थापा के नेतृत्व में लोक निर्माण विभाग के सभागार में हुई बैठक में सोमवार को बाजार बंद रखने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बैठक में व्यापारियों ने क्षेत्र में बढ़ते अपराध पर चिंता जताई। रं यूथ फोरम के अध्यक्ष खुशाल सिंह गर्खाल ने हत्याकांड को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए नौ दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर नाराजगी जताई और आंदोलन को समर्थन देने की बात कही। शिल्पकार संगठन के संरक्षक प्रकाश गुंज्याल ने कहा कि एक वर्ष पूर्व अनुज सिस्ताल की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई थी।
आज तक आरोपी नहीं पकड़ा गया है। भाजपा नगर अध्यक्ष महेश सिंह गर्ब्याल ने कहा कि कमलेश के हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाना चाहिए सरकार और पार्टी पूरी तरह से परिजनों के साथ खड़ी है। कांग्रेस अध्यक्ष अश्विनी नपलच्याल ने कहा कि अपराधियों को हर हाल में गिरफ्तार करना चाहिए। सोमवार को होने वाले आंदोलन को पार्टी का पूरा समर्थन है।
विज्ञापन

सभासद शकुंतला अगारी ने कहा कि नगर में सीसीटीवी लगाने की मांग सदन में उठाई जाएगी। नगर में अवैध शराब का कारोबार पूरी तरह से बंद होना चाहिए। उन्होंने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए आंदोलन को समर्थन देने की बात कही। अनवाल समुदाय के अध्यक्ष गुमान सिंह बिष्ट ने कहा कि सोमवार के आंदोलन को पूरा समर्थन दिया जाएगा।
अपराधियों की गिरफ्तारी होने तक वह पीड़ित परिवार के साथ खड़े रहेंगे। दायित्वधारी अशोक नबियाल ने कहा कि सरकार की ओर से हत्यारों की गिरफ्तारी के संबंध में पुलिस प्रशासन को सख्त निर्देश हैं।
बैठक में संरक्षक कमल कौशल, अशोक नबियाल, श्याम चंद्र खर्कवाल, महेश गर्ब्याल, खड़क दानू, प्रकाश गुंज्याल, हरीश गुंज्याल, अश्वनी सिंह, डमर पतियाल, गोविंद जोशी, लक्ष्मण मर्तोलिया, अरविंद रोंकली, गुमान बिष्ट, शकुंतला आगरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें