फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: फुटबाल में जंगपांगी ब्रदर्स वॉलीबाल में सरमोली जीता

Sun, 15 Jun 2025 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
 विजेता टीम को ट्राफी प्रदान करते मुख्य अति​थि जीएस मर्तोलिया। स्रोत: कैलाश कोरंगा
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़) जोहार क्लब की ओर से आयोजित वार्षिक खेलोत्सव का समापन हो गया है। फुटबाल टूर्नामेंट में जंगपांगी ब्रदर्स बुर्फु ने एक गोल कर फाइनल मुकाबला अपने नाम किया। वाॅलीबाल प्रतियोगिता में सरमोली की दोनों टीमें विजेता और उपविजेता रही। बालिकाओं के मुकाबले में राइंका मुनस्यारी विजयी रही। कैरम प्रतियोगिता में पंकज दास्पा विजयी रहे।
विज्ञापन

समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि उत्तराखंड कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष गणेश मर्तोलिया और विशिष्ट अतिथि उपजिलाधिकारी आशीष जोशी रहे। मुख्य और विशिष्ट अतिथियों ने विजेता टीमों को पुरस्कृत किया।
इस अवसर पर नरेंद्र जंगपांगी, भगवान बुर्फाल, मंगल सयाना, श्रीराम धर्मशक्तू, क्लब अध्यक्ष केदार मर्तोलिया, गौरव पांगती, रवि बृजवाल रहे। मैच का आंखों देखा हाल कैलाश धर्मशक्तू, कैलाश कोरंगा, खीम सिंह, जितेंद्र ज्येष्ठा ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें