फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: नदी में मिला नेपाल इंटेलीजेंस के कर्मचारी का शव, दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने के बाद से था लापता

Mon, 27 Feb 2023 05:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झूलाघाट (पिथौरागढ़)

सार

जीवन अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ दोगड़ाकेदार गांवपालिका 4 जाड़ाबगड़ स्थित चौलानी नदी के पास पिकनिक मनाने गया था। इसके बाद वह लापता हो गया था।
विज्ञापन
शव मिला (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल में पिकनिक मनाने गए खुफिया विभाग के एक कर्मचारी का शव नदी में मिला है। इस मामले में नेपाल पुलिस 11 लोगों से पूछताछ कर रही है। बैतड़ी पुलिस के डीएसपी प्रेम साही ने बताया कि दशरथ चंद नगरपालिका वार्ड 10 खड्यानी निवासी जीवन बुडाल राष्ट्रीय अनुसंधान विभाग बैतड़ी/बझांग (खुफिया विभाग) में कर्मचारी था। उसका शव शनिवार रात चौलानी नदी से मिला है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मृतक जीवन बुडाल अवकाश पर अपने घर खड्यानी आया हुआ था। शनिवार को जीवन अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ दोगड़ाकेदार गांवपालिका 4 जाड़ाबगड़ स्थित चौलानी नदी के पास पिकनिक मनाने गया था। इसके बाद वह लापता हो गया था। जब उसका कहीं पता नहीं चला तो साथ में गए लोगों ने उसके लापता होने की सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची बैतड़ी पुलिस को चौलानी नदी में उसका शव मिला। पुलिस ने रविवार को जिला अस्पताल बैतड़ी में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस के अनुसार मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इस मामले में कर्मचारी के साथ पिकनिक में मौजूद 11 लोगों से पूछताछ की जा रही है। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें