फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh Weather: मुनस्यारी और धारचूला की ऊंची चोटियों पर हिमपात, अस्कोट में जमकर गिरे ओले

Mon, 27 Feb 2023 05:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़

सार

रविवार सुबह मुनस्यारी में आसमान साफ रहा। इस दौरान आसपास की चोटियां ताजा हिमपात से लकदक नजर आईं। दोपहर बाद फिर से आसमान बादलों से घिर गया।
विज्ञापन
मुनस्यारी में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिथौरागढ़ जिले की मुनस्यारी और धारचूला की ऊंची चोटियों पर रविवार को फिर हिमपात हुआ। इस दौरान अस्कोट और जौलजीबी में ओलावृष्टि हुई। लगातार दो दिनों से मौसम खराब होने से पूरे जिले में तापमान में गिरावट आने से सुबह-शाम ठिठुरन हो रही है।

विज्ञापन


शनिवार रात ऊंची चोटियों पर हिमपात के बाद रविवार सुबह मुनस्यारी में आसमान साफ रहा। इस दौरान आसपास की चोटियां ताजा हिमपात से लकदक नजर आईं। दोपहर बाद फिर से आसमान बादलों से घिर गया। इसके बाद राजरंभा, पंचाचूली सहित खलियाटॉप तक हिमपात हुआ। इसके अलावा मुनस्यारी से लेकर नाचनी तक बारिश हुई। उधर धारचूला के व्यास और दारमा घाटी में भी हिमपात हुआ। व्यास घाटी में गुंजी से लेकर लिपुलेख तक हिमपात हुआ है। धारचूला में भी बारिश हुई।

इसके अलावा बारिश के साथ अस्कोट और जौलजीबी क्षेत्रों में ओलावृष्टि हुई। शनिवार और रविवार को ऊंची चोटियों पर हिमपात और निचले इलाकों में बारिश होने से जहां मुनस्यारी, डीडीहाट सहित अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में फिर से ठंड बढ़ गई है वहीं जनपद के अन्य हिस्सों में भी सुबह-शाम ठिठुरन महसूस हो रही है। इधर जिला मुख्यालय पिथौरागढ़ में मौसम सामान्य रहा। दिन भर धूप खिली रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें