फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़: लोहाघाट ने जीता क्रिकेट का उद्घाटन मुकाबला

Tue, 14 Feb 2023 10:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। महाविद्यालय में एसएसजे विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के अधीन महाविद्यालयों की क्रिकेट प्रतियोगिता मंगलवार को शुरू हुई जिसका उद्घाटन मुकाबला लोहाघाट महाविद्यालय की टीम ने बागेश्वर को हराकर जीता। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों की आठ टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।
विज्ञापन

महाविद्यालय खेल मैदान में हुए उद्घाटन मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि महाविद्यालय की प्रो. सरोज वर्मा और विशिष्ट अतिथि एसएसजे विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के क्रीड़ाधिकारी लियाकत अली ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। लोहाघाट ने 15 ओवर में 89 रन बनाए। बागेश्वर के राज सिंह ने चार, कृष्णा ने तीन और दीपक ने दो विकेट लिए। जवाब में बागेश्वर की टीम 71 रन ही बना सकी। लोहाघाट ने 18 रनों से मैच जीता। लोहाघाट के मनमोहन ने तीन विकेट लिए।
दूसरा मैच पिथौरागढ़ और नारायण नगर के बीच हुआ जिसमें पिथौरागढ़ ने हिमालय धामी के 51, शाहिल के 41 और कब्बू के नाबाद 37 रनों की मदद से 189 रन बनाए। जवाब में नारायण नगर की टीम 83 रन पर ऑल आउट हो गई। पिथौरागढ़ ने 106 रनों से मैच जीता। अजय और सुनील ने दो-दो विकेट लिए। तीसरा मैच सोमेश्वर और बलुवाकोट के बीच हुआ जिसमें सोमेश्वर ने 10 विकेट से जीत दर्ज की। मैच में निर्णायक की भूमिका जीवन मेहता, बॉबी चंद ने निभाई। स्कोरर रोहित पुनेठा रहे। प्राचार्य प्रो. पुष्कर सिंह बिष्ट ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर डॉ. एनएस धारियाल, डॉ. सतीश जोशी, डॉ. विपिन पाठक, डॉ. जगदीश सिंह, डॉ. मुकेश पांडे, दिनेश जोशी, हरीश महर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें