फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीपीयू कर्मी ने टैक्सी चालक को पीटा

Fri, 13 Oct 2017 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
टैक्सी चालक की पिटाई के बाद सीओ से मिलने पहुंचे टैक्सी यूनियन के सदस्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सीपीयू कर्मचारी ने शुक्रवार अपराह्न करीब पांच बजे धारचूला मार्ग पर टैक्सी चालक सुरेश कुमार की पिटाई कर दी। पिटाई के बाद सुरेश कुमार इतना ज्यादा तनाव में आ गया कि उसने अपने सिर पर पेट्रोल डाल आत्मदाह का प्रयास  किया। इस घटना की सूचना मिलते ही टैक्सी यूनियन के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और टैक्सी चालक को समझा-बुझाकर अपने साथ ले गए। इसके बाद आक्रोशित टैक्सी चालकों ने पिथौरागढ़-टनकपुर मार्ग पर आधे घंटे तक जाम लगाया। मौके पर पहुंचे सीओ ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी।  फिलहाल सीपीयू की ड्यूटी से उपनिरीक्षक विजय कुमार और सिपाही सोनू कार्की को हटा दिया गया है।
विज्ञापन


टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष दीपक लुंठी ने बताया कि धारचूला मार्ग पर टैक्सी खड़ी करने को लेकर सुरेश कुमार का सीपीयू के सिपाही से विवाद हो गया। इस पर सिपाही ने उससे मारपीट कर दी। सरेआम जीप चालकों और अन्य लोगों के सामने  मारपीट और गालीगलौज से  सुरेश कुमार तनाव में आ गया और पेट्रोल की शीशी लाकर अपने सिर पर छिड़ककर आग लगाने लगा। टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों ने बड़ी मुश्किल से उसे ऐसा करने से रोका। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकारी शेखर सुयाल ने कहा कि मामले की शीघ्र जांच की जाएगी।

फिलहाल सीपीयू की ड्यूटी से उपनिरीक्षक विजय कुमार और सिपाही सोनू कार्की को हटा दिया गया है। सीओ ने कहा कि इस मामले की जांच में यदि सीपीयू का सिपाही दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों का कहना है कि सीपीयू कर्मचारी व्यवस्था बनाने के बजाय अराजकता फैला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें