फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज में केंद्र कोटे की काउंसलिंग सूची जारी, आज से होंगे प्रवेश

Thu, 22 Oct 2026 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। मेडिकल कॉलेज पिथौरागढ़ में केंद्र कोटे की रिक्त सीटों पर प्रवेश की उम्मीद बढ़ गई है। केंद्र कोटे की काउंसलिंग की चौथी सूची जारी हुई और विद्यार्थियों को रिक्त सीटें आवंटित हुईं हैं। शुक्रवार यानी आज से केंद्र कोटे की सीटों पर प्रवेश होंगे हालांकि राज्य कोटे में दूसरी काउंसलिंग की सूची जारी होने का इंतजार खत्म नहीं हो सका है और रिक्त सीटों पर प्रवेश अटके हैं।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 50 सीटों के सापेक्ष 44 सीटों में प्रवेश हुए हैं। केंद्र कोटे की सात के सापेक्ष चार जबकि राज्य कोटे की 43 के सापेक्ष दो सीट रिक्त हैं। कॉलेज प्रबंधन को केंद्र कोटे की रिक्त सीट भरने के लिए चौथी काउंसलिंग जबकि राज्य कोटे की सीटों को भरने के लिए दूसरी काउंसलिंग की सूची जारी होने का इंतजार था। बृहस्पतिवार को केंद्र कोटे की काउंसलिंग की सूची जारी होने के साथ रिक्त सीटें विद्यार्थियों को आवंटित हुईं हैं। ऐसे में कॉलेज प्रबंधन को उम्मीद है कि शुक्रवार को विद्यार्थी केंद्र कोटे की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए पहुंचेंगे। वहीं अब तक राज्य कोटे की दूसरी काउंसलिंग की सूची जारी नहीं हो सकी। ऐसे में कॉलेज प्रबंधन को रिक्त सीटों को भरने और जल्द एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू करने के लिए काउंसलिंग सूची जारी होने का इंतजार है।

27 से होगी पढ़ाई शुरू
पिथौरागढ़। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन के मुताबिक, एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू करने के लिए 27 अक्तूबर की तिथि तय की गई है। हालांकि यह तभी संभव होगा जब राज्य कोटे की काउंसलिंग की सूची जल्द जारी होगी तो रिक्त सीटों पर प्रवेश पूरे होंगे। यदि काउंसलिंग की सूची समय पर जारी नहीं हुई तो कॉलेज प्रबंधन को पढ़ाई शुरू करने के लिए और इंतजार करना होगा। संवाद
विज्ञापन



मेडिकल कॉलेज में केंद्र कोटे की रिक्त सीटों को भरने के लिए काउंसलिंग की सूची जारी हुई है। शुक्रवार को विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। राज्य कोटे की काउंसलिंग की सूची जारी होनी है। -डॉ. एके सिंह, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें