फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 720 लोगों को लगा कोरोना का टीका

विज्ञापन
मुनस्यारी में टीकाकरण के बाद प्रसन्न मुद्रा में डॉक्टर और आशाएं। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले में सात टीका केंद्रों में 720 स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना का टीका लगाया गया। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने 1094 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा था, लेकिन संचार सेवा के कारण कुछ टीकाकरण केंद्रों में टीका लगाने के लिए इंतजार करना पड़ा। तेजम में ऑफलाइन टीकाकरण किया गया। सौ कर्मियों को टीका लगने के बाद उसे ऑनलाइन अपलोड किया गया। जिले में मुनस्यारी, तेजम, बेड़ीनाग, इग्यारदेवी, बड़ालू, गंगोलीहाट, धारचूला में टीकाकरण किया गया। टीकाकरण के लिए 72 वॉइलों का उपयोग किया गया।
विज्ञापन

बेड़ीनाग में ब्लॉक प्रमुख विनीता ने किया टीकाकरण का शुभारंभ
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में टीकाकरण का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख विनीता बाफिला ने किया। विकासखंड का पहला कोरोना का टीका प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सिद्धार्थ पाटनी को लगाया गया। कोरोना का टीका लगाने के लिए स्वास्थ्य कर्मी और सफाई कमियों में खासा उत्साह दिखाई दिया। प्रभारी चिकित्साधिकारी सिद्धार्थ ने बताया कि कोरोना का टीका पूरी तरह से सुरक्षित है। सेक्टर मजिस्ट्रेट ईई वीके सिन्हा की देखरेख में टीकाकरण किया गया। एसडीएम अभय प्रताप ने टीका केंद्र का निरीक्षण किया। इस मौके पर डॉ. देवेंद्र, डॉ. मनीषा सामंत, डॉ. साक्षी, डॉ. प्रियंका, फार्मासिस्ट एनएस रावत, दीपक रावत, मानू खड़ायत, नंदन बाफिला, दीपक धानिक शामिल रहे।
मुनस्यारी में 78 लोगों को लगा कोरोना का टीका
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। सीएचसी में सौ लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। पहला कोरोना का टीका डॉ. केएस आंकोटी को एएनएम सुपरवाइजर तुलसी रावत ने लगाया। यहां पर आठ वॉइलों का इस्तेमाल किया गया। इसमें से दो डोज बर्बाद हुई। एसीएमओ डॉ. हेमंत मर्तोलिया ने बताया कि टीका लगाने के बाद कर्मियों को आधे घंटे तक निगरानी में रखा गया। टीकाकरण में डॉ. गौरव कुमार, ओमकार गड़बग्गी, फार्मासिस्ट बीरेंद्र सयाना, एएनएम बबीता, गणेश भाकुनी, पंकज थपलियाल, प्रताप बिष्ट, नीरज भट्ट, लक्ष्मण धामी, केशर राम, पुष्कर सिंह आदि ने सहयोग प्रदान किया।
विज्ञापन

तेजम में डॉ. रविंद्र को लगा कोरोना का पहला टीका
नाचनी (पिथौरागढ़)। सीएससी तेजम में कोरोना का पहला टीका डॉ. रविंद्र सिंह को वैक्सीनेटर चंद्रा लसपाल ने लगाया। डॉ. राशिद मो. शेख की देखरेख में टीकाकरण किया गया। मोबाइल कनेक्टिविटी खराब होने के कारण 12 बजे तक मात्र छह टीके ही लग पाए। यहां पर सौ स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना के टीके लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें