थिरागढ़ टीबी अस्पताल में सेना भर्ती में शामिल होने वाले युवाओं की कोरोना जांच के लिए लगी भीड़।
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। केआरसी रानीखेत में 15 फरवरी से शुरू होने वाली सेना भर्ती में शामिल होने वाले युवाओं के कोविड जांच कराने में लिए पसीने छूट रहे हैं। युवा कोविड जांच के लिए सुबह से ही जांच के लिए केंद्रों में पहुंच जा रहे हैं। कोविड जांच के लिए आए युवाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भीड़ अधिक होने के कारण युवाओं को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।
शनिवार को टीबी अस्पताल कोविड जांच केंद्र में सेना भर्ती में शामिल होने के लिए युवाओं की लंबी कतार लगी रही। कोविड जांच के लिए युवाओं की भीड़ सुबह ही केंद्रों में पहुंच जा रही है। कोविड जांच के लिए युवाओं को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जांच के लिए युवाओं को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। युवाओं का कहना है कि सेना भर्ती के लिए प्रशासन को कोविड जांच केंद्रों की संख्या बढ़ानी चाहिए जिससे उन्हें दिक्कत न हो। इधर टीबी अस्पताल में कर्मी युवाओं को दिक्कत न हो इसका पूरा ध्यान रख रहे हैं। युवा कोई दिक्कत न करें इसके लिए पुलिस को भी तैनात किया गया है।
बिना खाए पिए सुबह से लाइन में लग जा रहे हैं युवा
पिथौरागढ़। सेना भर्ती में शामिल होने के लिए युवा सुबह से ही बिना खाए पिए ही लाइन में लग जा रहे हैं। भीड़ अधिक होने के कारण युवाओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
सेना भर्ती में शामिल होने वाले युवाओं को कोविड जांच के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। उनकी रिपोर्ट सीधे भर्ती मुख्यालय भेज दी जाएगी।
- डॉ. एचसी पंत, सीएमओ पिथौरागढ़।