फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए दूसरे दल के कुक की मौत

Tue, 21 Jul 2026 10:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए केएमवीएन के कुक की चीन के चुगु में ऑक्सीजन का स्तर घटने से दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। दूसरे यात्री दल के साथ तैनात कुक के पार्थिव शरीर को लिपुलेख दर्रे के माध्यम से भारत वापस लाया जा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, कैलाश यात्रा के दूसरे दल के 47 यात्रियों ने सोमवार को कैलाश की परिक्रमा पूरी कर ली थी। यात्रियों के साथ ही उनके भोजन की व्यवस्था के लिए साथ गए। कुक जीवन राम (37) नैनीताल स्थित तल्लीताल टीआरसी में संविदा पर तैनात थे। वह जैंती (अल्मोड़ा) के निवासी थे। उनकी मौत चुगु में रात्रि विश्राम के दौरान हुई।
यात्राधिकारी धन सिंह बिष्ट ने बताया कि मंगलवार सुबह जब कुक को जगाने का प्रयास किया गया तो वह बिस्तर पर मृत मिले। उनके साथियों ने इसकी सूचना चीन प्रशासन को दी।
विज्ञापन

चीन प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक, ऑक्सीजन लेवल कम होने से उन्हें दिल का दौरा पड़ गया जिससे उनकी मौत हो गई। यात्राधिकारी बिष्ट ने बताया कि शव को लिपुलेख दर्रे से आईटीबीपी की निगरानी में गुंजी से धारचूला लाया जाएगा। धारचूला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद ही उनकी मौत के असल कारणों का पता लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें