फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: मुनस्यारी में हेलीपैड का निर्माण पूरा

Sat, 23 Dec 2023 10:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। उच्च हिमालय क्षेत्र और आपदा की दृष्टि से मुनस्यारी और धारचूला क्षेत्र में प्रस्तावित हेलीपैड में से मुनस्यारी में हेलीपैड का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। दोनों स्थानों पर हेलीपैड के लिए 42 लाख रुपये अवमुक्त हुए थे। डीएम ने धारचूला में हेलीपैड के निर्माण के लिए तीन दिन में भूमि चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शनिवार को जिला कार्यालय में हुई बैठक में डीएम रीना जोशी ने एसडीएम धारचूला, मुनस्यारी मनजीत सिंह और ईई लोनिवि को तीन दिन के भीतर हेलीपोर्ट को हैंडओवर, टेक ओवर करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि मुनस्यारी हेलीपोर्ट निर्माण कार्य की गुणवत्ता जांच के लिए थर्ड पार्टी जांच कराने को कहा।
इसके लिए ग्रामीण निर्माण विभाग को नामित करते हुए दो दिन में थर्ड पार्टी जांच कर रिपोर्ट जिला कार्यालय और एसडीएम मुनस्यारी को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। धारचूला में हेलीपैड के लिए पूर्व में चिह्नित तीन स्थानों में से एक जमीन को चिह्नित कर रिपोर्ट जिला कार्यालय को भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें