फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: मुश्किल भरी डगर पर जानलेवा हो रहा सफर

Sat, 23 Dec 2023 10:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
बदहाल धारचूला-रांथी सड़क में आवाजाही करता वाहन। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। धारचूला-रांथी सड़क की बदहाली से लोग परेशान हैं। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं जिस पर सफर करना मुश्किल हो गया है। इसके बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं की जा रही है। लोगों ने लोनिवि धारचूला से जल्द सड़क को ठीक करने की मांग की है।
विज्ञापन

धारचूला की ग्राम पंचायत रांथी को जोड़ने वाली सड़क लंबे समय से बदहाल है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने से दोपहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। कई बार वे लोनिवि धारचूला से सड़क को ठीक करने की गुहार लगा चुके हैं लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि विभाग से बात करने पर अधिकारियों ने कहा कि उनके पास सड़क को ठीक करने के लिए बजट नहीं है।
इस सड़क के बदहाल होने से 15 हजार से अधिक की आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस सड़क अब अब तक हुए हादसों में 25 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। उन्होंने लोनिवि के अधिकारियों से सड़क का स्थलीय निरीक्षण कर सड़क को ठीक करने की मांग की। इधर लोनिवि के एसई एबी कांडपाल का कहना है कि सड़क की जानकारी लेने के लिए जल्द टीम भेजी जाएगी।
विज्ञापन

फोटो विवरण-23पीटीएच 26पी- बदहाल धारचूला-रांथी सड़क में आवाजाही करता वाहन। संवाद
स्टेडियम से कॉलेज जाने वाले मार्ग पर 100 से अधिक गड्ढे

पिथौरागढ़। नगर पालिका के जगदंबा वार्ड में स्टेडियम से कॉलेज तक जाने वाला आंतरिक मार्ग बदहाल है। इस सड़क पर पैदल चलने में भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। स्टेडियम से लेकर कॉलेज तक करीब आधे किमी रास्ते में 100 से अधिक गड्ढे हैं जहां पर रात के समय दोपहिया वाहन चलाना आसान नहीं होता है।
गड्ढों के कारण इस सड़क पर कई बार दोपहिया वाहन सवार गिरकर चोटिल हो चुके हैं। इस मार्ग से छात्र-छात्राएं पिथौरागढ़ कैंपस, जीआईसी, पौंण, पपदेव, महादेव और हुड़ेती गांव के लोग भी आवाजाही करते हैं। क्षेत्र के लोग लंबे समय से मार्ग के सुधारीकरण की मांग कर रहे हैं लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। आंतरिक मार्ग में पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में बारिश के साथ ही घर से निकलने वाला पानी भी सड़क पर ही एकत्र हो जाता है। ईओ नगरपालिका राजदेज जायसी ने बताया कि मार्ग का सुधारीकरण कर उसे दुरुस्त किया जाएगा। संवाद

कोट

आंतरिक मार्ग के गड्ढों के कारण आवाजाही में दिक्कत होती है। वाहन चलाना आसान नहीं होता है। जल्द से जल्द मार्ग की मरम्मत कराई जानी चाहिए। - तनमय, स्थानीय।
विज्ञापन



आंतरिक मार्ग काफी बदहाल है। इस मार्ग पर चारपहिया के साथ ही दोपहिया वाहन चलते हैं। इससे मार्ग और भी अधिक खराब हो गया है। - तरु, स्थानीय।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें