फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाखनी में नाली निर्माण का कार्य दो माह से ठप

Sat, 24 Mar 2018 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के जाखनी में बंद पड़ा नाला निर्माण का काम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जाखनी में दो माह से नाली का निर्माण ठप पड़ा है। ठेकेदार ने काम अधूूरा छोड़ दिया है। निर्माणस्थल पर मलबा आदि सामग्री पसरी है। इससे झूलाघाट मार्ग पर यातायात बाधित हो रहा है। वहीं, सड़क दुर्घटना का खतरा बना है। इससे नाराज जाखनी के लोगों कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और आंदोलन की चेेतावनी दी।

विज्ञापन


शनिवार को एकजुट हुए जाखनी निवासी कलक्ट्रेट पहुंचे और लोनिवि की कार्यप्रणाली के खिलाफ प्रदर्शन किया। क्षेत्रवासियों ने बताया कि लंबे संघर्ष के बाद लोनिवि ने जाखनी तिराहे पर छह माह पहले नाली निर्माण का काम शुरू किया, लेकिन दो माह से नाली निर्माण का काम ठप पड़ा है। निर्माणस्थल पर मलबा और मिट्टी पसरी है।

इससे सड़क पर यातायात प्रभावित हो रहा है और दुर्घटना का खतरा भी बना है। उन्होंने जल्द से जल्द निर्माण पूरा करने की मांग की। इस दौरान अनिल बिष्ट, प्रदीप महर, राकेश कोश्यारी, अमित अग्रवाल, नारायण भट्ट, आन सिंह, हरेंद्र महर, जगदीश ओली आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें