फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑलवेदर रोड में अनियमितता को लेकर कांग्रेसियों को प्रदर्शन

विज्ञापन
ऑल वेदर रोड में अनियमितता को लेकर कांग्रेसियों ने पिथौरागढ़ कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बारहमासी सड़क में अनियमितता बरतने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने अनियमितता बरतने वालों पर कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर के नेतृत्व में डीएम कार्यालय में एकत्र हुए। उन्होंने यहां शासन-प्रशासन के खिलाफ नारे लगाकर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि घाट से पिथौरागढ़ तक निर्माणाधीन बारहमासी सड़क में अनियमितता बरती जा रही है। सड़क चौड़ीकरण का कार्य करने वाले ठेकेदार कभी भी इस चौड़ीकरण के कार्य में मौजूद नहीं रहे। कहा चौड़ीकरण का कार्य तीसरा पक्ष कर रहा है ये अनुबंध की शर्तों के विपरीत है।
वर्तमान में जो गैर अनुबंधित ठेकेदार कार्य कर रहे हैं। उनके पास आधुनिक संसाधन नहीं हैं। इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। इस दौरान जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर ने कहा कि बारहमासी सड़क को पूर्व में कुछ दिन के लिए बंद किया गया था। इस दौरान निर्माण में लगी कंपनियों ने काम को आधे अधूरे में छोड़ दिया। तब से ये सड़क बंद होते जा रही है और इस सड़क में दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ा है। बारहमासी सड़क के बंद होने से सामान की कालाबाजारी हो रही है। जिसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने इनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ये रहे शामिल
युकां जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर, पवन पाटनी, रोहन सौन, मनोज मेहता, बॉब कन्याल, विजय कुमार, सुधीर कार्की, हिरा सिंह बिष्ट, रजत विश्वकर्मा, खीमराज जोशी, मनोज पवन शर्मा, योगेश नगरकोटी, शंकर खड़ायत, पवन मेहरा, रोहित कोहली, शहबाज खान, नरेश खड़ायत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें