फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों के आंदोलन को कांग्रेस ने दिया समर्थन

विज्ञापन
झूलाधाट में अनशनकारियों से मिलती जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोरा। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। झूलाघाट में छह सूत्री मांगों को लेकर चल रहे व्यापारियों के आंदोलन को कांग्रेेस ने भी समर्थन दिया है।
विज्ञापन

मंगलवार को प्रकाश पंगरिया, कीर्ति पंगरिया, मदन ओली और कमान खड़ायत क्रमिक अनशन पर बैठे। व्यापार संघ अध्यक्ष जगदीश जोशी ने कहा कि मांग पूरी होने तक आंदोलन किया जाएगा। सुरेश ओली, विक्की कलखुड़िया, प्रकाश डिक्टिया, रेवाधर जुकरिया, गिरीश पंत, केशव दत्त जोशी, बेनीराम कलखुड़िया, देवकी पंगरिया, जगदीश भट्ट ने भी अनशन को समर्थन दिया। उधर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रदीप पाल झूलाघाट अनशन स्थल पर पहुंचकर समर्थन दिया।
विज्ञापन

शिष्टमंडल का खर्चा उठाएंगी जिपं अध्यक्ष
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोरा भी देर शाम अनशनकारियों की समस्या जानने झूलाघाट पहुंचीं। उन्होंने व्यापारियों की समस्या को मुख्यमंत्री से मिलकर सुलझाने का आश्वासन दिया। उन्होंने विधायक बिशन सिंह चुफाल के साथ जाने वाले चार सदस्यीय व्यापारियों के शिष्टमंडल का खर्चा भी स्वयं उठाने की बात कही। उनके साथ जिला पंचायत सदस्य निर्मला महर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह बोरा, सामाजिक कार्यकर्ता मंटू वल्दिया, कमल रावल, रमेश खत्री आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें