पिथौरागढ़ कांग्रेस कार्यालय में हुई बैठक में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ता।
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस मैनिफेस्टो कमेटी की पिथौरागढ़ के मुद्दों और घोषणाओं को लेकर बैठक हुई। मेनिफेस्टो कमेटी के सदस्य पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने कहा इस बार कांग्रेस पिथौरागढ़ की चारों विधानसभाओं में भारी मतों से जीत हासिल कर रही है। घोषणा पत्र में उन्हीं मुद्दों को शामिल किया जाएगा, जिसको पार्टी के नेता और कार्यकर्ता बता रहे हैं।
बुधवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए मेनिफेस्टो कमेटी के सदस्य पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने का कि कांग्रेस इस बार राज्य और विधानसभा वार अपना घोषणा पत्र जारी करेगी। बैठक में पूर्व विधायक मयूख महर ने कहा ने कहा पिथौरागढ़ में इस बार कृषि विश्वविद्यालय, महाविद्यालय में रोजगार परक विषय, जिले को पर्यटन सर्किट से जोड़ने के रोपवे को घोषणा पत्र में जोड़ा जाएगा। बेरोजगारों को रोजगार देना और बेरोजगारी भत्ता सबसे प्रमुख एजेंडा होगा। पिथौरागढ़ में भर्ती कार्यालय संबंधी घोषणा को भी वह कांग्रेस के घोषणा पत्र में जोड़ेंगे। वहां जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष ऋषेंद्र महर, जगत खाती, मुकेश पंत, खीमराज जोशी, शंकर खड़ायत आदि थे।