फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: उपनल कर्मियों के नियमितीकरण की मांग पर कांग्रेस का प्रदर्शन

Fri, 21 Nov 2025 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ सिल्थाम तिराहे पर सरकार का पुतला जलाते कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कांग्रेस ने शुक्रवार को उपनल कर्मियों के नियमितीकरण की मांग पर प्रदर्शन करते हुए सरकार का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने कहा कि उपनल कर्मी पिछले एक सप्ताह से मांगों के समर्थन में राजधानी में धरने पर बैठे हैं। सरकार को उनकी कोई चिंता नहीं है।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष मुकेश पंत के नेतृत्व में सिल्थाम तिराहे पर एकत्र होकर नारेबाजी कर सरकार का पुतला जलाया। जिलाध्यक्ष पंत ने कहा कि एक सप्ताह से उपनल कर्मी धरना दे रहे हैं लेकिन अब तक सरकार उनकी परेशानी जानने तक नहीं पहुंची। सरकार ने हड़ताल पर पाबंदी लगाते हुए ऐसा करने वालों पर एस्मा लगाने का फरमान जारी किया है। इससे साफ है कि सरकार प्रदेश के लोगों के हितों को लेकर कितनी गंभीर है।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा को सिर्फ सत्ता चाहिए। उसे जनता के दुख-दर्द से कोई लेना-देना नहीं है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश में उपनल और संविदा कर्मियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। इनसे काम लेकर सरकार इनका नियमितीकरण और इन्हें सम्मानजक मानदेय देने से हाथ पीछे खींच रही है। उन्होंने कहा कि उपनल कर्मियों को समान कार्य, समान वेतन का लाभ मिलना चाहिए।
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उपनल कर्मियों की मांगें पूरी नहीं हुईं तो कांग्रेस भी इनके साथ सड़कों पर उतरेगी। प्रदर्शन करने वालों में मनोज ओझा, पूर्व दायित्वधारी महेंद्र लुंठी, पूर्व जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर, कुंवर सिंह बोरा, अनिल मेहरा, सदस्य दीपक लुंठी, हिमांशु ओझा, भूपेश नगरकोटी राहुल लुंठी, मन्नू ठकुराठी, सुधीर चौहान सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें