फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकदमे वापस लेने की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
पिथौरागढ़ में प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर कार्यकर्ताओं पर दर्ज केस वापस लेने की मांग की। इस दौरान उन्होंने एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को पत्र भेजकर सरकार को बर्खास्त करने की भी मांग की।
विज्ञापन

शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर के नेतृत्व में कलक्ट्रेट में एकत्र हुए। उन्होंने यहां सरकार के खिलाफ नारे लगाकर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार जन मुद्दे उठाने वाले लोगों पर झूठे मुकदमे दर्ज कर जनता की आवाज को दबाने को कार्य कर रही है। उन्होंने कहा सरकार महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन करने वालों कार्यकर्ताओं को झूठे मुकदमे दर्ज कर उन्हें जेल भेजने की चुनौती दे रहे हैं। उन्होंने कहा सरकार को लोकतंत्र की हत्या कर रही है जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।
उन्होंने सरकार से कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की है। उन्होंने राज्यपाल से भाजपा सरकार को बर्खास्त करने की भी मांग की है। इस मौके पर युकां जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर, दीपक तिवारी, राहुल लुंठी, रोहित कोहली, हिमांशु ओझा, राजू सौन, राकेश सौन, दीपक लुंठी, पवन माहरा, कुंडल महर, अभिषेक बोरा, मनोज मेहता, कैलाश जोशी, लक्ष्मण कुमार, जगदीश धामी, योगेश नगरकोटी, पवन पाटनी, रहीम कुरैशी, त्रिलोक बिष्ट, बॉब कन्याल आदि थे।
विज्ञापन

कांग्रेस सेवादल ने फूंका सरकार का पुतला
मुवानी(पिथौरागढ़)। पेट्रो पदार्थों की कीमतों में बढ़ोत्तरी और मुवानी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित होने के विरोध में अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव सोबन सिंह कार्की के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार का पुतला फूंका। कहा कि भाजपा सरकार महंगाई को नियंत्रित नहीं कर पा रही है। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत पर लगाए मुकदमे वापस लेने की भी मांग उठाई। वहां बीडीसी सदस्य कमलदीप बिष्ट, आईटी सेल के संजय भट्ट, संजय कुमार, भुवन कापड़ी, मेहर सिंह कठायत, मनोज कुमार, डिगर राम, पूरन राम, विजय पुजारा, देवेंद्र कठायत, रवि मारकूना आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें