फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनस्यारी में कांग्रेसियों का बेमियादी धरना शुरू

Sat, 24 Dec 2016 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
विज्ञापन
मुनस्यारी में धरने पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धारचूला विधानसभा क्षेत्र की संचार सेवाओं को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर में आमरण अनशन पर बैठे वन विकास निगम के अध्यक्ष हरीश धामी के समर्थन में शनिवार को यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बेमियादी धरना शुरू कर दिया है। शास्त्री चौक पर धरनास्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि धारचूला और मुनस्यारी के लोग आज भी डाकिया का इंतजार करते हैं। संचार सुविधा के नाम पर इस इलाके में सिर्फ पोस्टमैन ही एकमात्र माध्यम रह गया है।
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि अब भी नामिक, मिलम, मल्लाजोहार, दारमा, व्यास, चौदांस घाटी के लोग मोबाइल के बारे में नहीं जानते। विधायक प्रतिनिधि हीरा सिंह चिराल ने कहा कि हरीश धामी क्षेत्र की जनता को सुविधा दिलाने के लिए ही अनशन पर बैठे हैं। केंद्र सरकार को चाहिए कि सबसे पहले धारचूला विधानसभा क्षेत्र के वंचित इलाकों को संचार सुविधा से जोड़े। धरने पर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मनोहर टोलिया, देवेंद्र बोरा, लक्ष्मण राम बैठे। उनको शंकर धर्मशक्तू, हरीश मर्तोलिया ने माला पहनाई। उधर, बंगापानी और तेजम में भी संचार सेवाओं को लेकर धरना शुरू कर दिया है।

आंदोलन की अनदेखी पर केंद्र का पुतला फूंका 
पिथौरागढ़। एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस ने सीमांत की संचार सुविधा को बेहतर बनाने की मांग को लेकर 20 दिसंबर से दिल्ली के जंतर-मंतर में चल रहे आंदोलन की सुध न लेने के विरोध में केंद्र सरकार का पुतला जलाया। कहा कि वन विकास निगम के अध्यक्ष हरीश धामी के नेतृत्व में चल रहे आंदोलन की अनदेखी की जा रही है। पुतला फूंकने वालों में एनएसयूआई जिलाध्यक्ष दीपांशु वर्मा, दीपक वर्मा, यूथ कांग्रेस के लोकसभा महासचिव शिवओम वर्मा, देवेंद्र वल्दिया, दीपक वर्मा, संदीप बिष्ट आदि शामिल थे।
विज्ञापन


भाजपा ने धामी का पुतला फूंका
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। वन विकास निगम के अध्यक्ष हरीश धामी द्वारा दिल्ली में किए जा रहे आमरण अनशन को नौटंकी करार देते हुए भाजपा ने शनिवार को उनका पुतला फूंका। भाजपा ने जानना चाहा है कि जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी तब सीमांत के इलाकों में संचार सेवा के लिए क्या कदम उठाए गए। अब जब भाजपा की केंद्र सरकार सीमांत इलाकों में मोबाइल टावर लगाने का काम शुरू कर चुकी है तो धामी के अनशन का कोई औचित्य समझ में नहीं आ रहा है। भाजपा ब्लॉक अध्यक्ष प्रयाग सिंह पालीवाल के नेतृत्व में एकत्रित कार्यकर्ताओं ने कहा कि धामी को इस क्षेत्र में अपनी राजनैतिक जमीन खिसकने का खतरा सता रहा है। ठीक चुनाव आते देख अब इस तरह के कदम उठाने का कोई तुक नहीं है। वरिष्ठ नेता रुद्र सिंह पंडा ने कहा कि दस साल तक केंद्र में कांग्रेस की सरकार लगातार रही और धामी उस दौरान खुद विधायक थे, तब उन्होंने अपनी सरकार पर दबाव क्यों नहीं बनाया। पुतला दहन के समय भाजपा नेता प्रदीप रावत, मनोहर दरियाल, बसंती जोशी, गोकर्ण मर्तोलिया, बबलू लोहनी, गोकर्ण मर्तोलिया, उषापति द्विवेदी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें