फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्वतारोही लवराज का नागरिक अभिनंदन

Wed, 05 Jul 2017 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
एवरेस्ट विजेता लवराज धर्मशक्तू का अभिनंदन करते पिथौरागढ़ के लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
छह बार एवरेस्ट फतह करने वाले जिले के प्रख्यात पर्वतारोही लवराज सिंह धर्मशक्तू का पिथौरागढ़ के लोगों ने नागरिक अभिनंदन किया। जिला खेलकूद प्रोत्साहन समिति की ओर से जिलाधिकारी सी रविशंकर ने लवराज को 21000 रुपये का चेक दिया। इस मौके पर लवराज धर्मशक्तू की पत्नी रीना कौशल धर्मशक्तू भी मौजूद थीं।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने लवराज की उपलब्धि को जिले के लिए गौरव बताते हुए कहा कि इससे नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलेगी। नगर पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती ने कहा कि लवराज ने जिले, प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। एवरेस्ट विजेता लवराज ने कहा कि उनके गृह जिले में उन्हें जो सम्मान मिला है, उसे वह हमेशा याद करेंगे। उन्होंने सभी का आभार जताया। सरस्वती बालिका विद्या मंदिर की छात्राओं ने बैंड की धुन के साथ लवराज और उनकी पत्नी का स्वागत किया, उन्हें तिलक लगाया। मल्लिकार्जुन स्कूल के विद्यार्थियों ने लवराज और उनकी पत्नी पर पुष्प वर्षा की। लोक गायक सुरेश प्रसाद सुरीला ने लवराज के जीवन परिचय पर आधारित गीत सुनाया।

डा. अशोक पंत, पंजाब रेजीमेंट के मेजर प्रभाकर, किरन बिष्ट मालदार, डा. जीके शर्मा, रिटायर्ड कर्नल एसपी गुलेरिया, डा. गुरुकुलानंद कच्चाहारी, पत्रकार बीडी कसनियाल, प्रधानाचार्या रेखा जोशी, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष आशीष सौन, संयुक्त सचिव दिनेश कापड़ी, प्रकाश जोशी, तपन रावत आदि ने विचार रखे। संचालन जुगल किशोर पांडे ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें